Menu
blogid : 23855 postid : 1263701

समुद्र की महिमा घटी, रावण बसा पड़ोस

Indian
Indian
  • 259 Posts
  • 3 Comments

रामचरित के रचयिता तुलसीदास ने कहा है कि “बड़े भाग्य मानुष तन पावा “अर्थात वह ब्यक्ति बड़ा ही भाग्यशाली होता है जिसको मनुष्य की काया प्राप्त होती है। इसी प्रकार से एक अच्छा पड़ोसी भी बड़े भाग्य से मिलता है,और गलती से अगर पड़ोसी दुष्ट प्रवृत्ति का मिल गया तो समझो, जीना मुश्किल हो जायेगा। ऐसी ही समस्या से इस समय अपना देश भी पीड़ित है, कारण वही है कि पाकिस्तान जैसा देश हमारा पड़ोसी है। एक ऐसा पड़ोसी जो हर अवगुण से परिपूर्ण है,गुण तो खोजने से भी नही प्राप्त होगा। इस पड़ोसी के कारण पिछले सत्तर सालों से हमारा जीना हराम हो गया है।

पाकिस्तान को उन्नीस सौ सैंतालिस से लेकर आज तक कश्मीर एक कांटे की तरह चुभता है,और इसी टीस के कारण परेशान रहता है जब कि इस देश को ये नही पता है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है,और भारत कश्मीर को तभी छोड़ सकता है जब भारत का नामो-निशा इस विश्व में नही होगा। इसके बावजूद पाकिस्तान हमेशा भारत के बारे मे गलत ही राय रखता है। कश्मीर भारत का वह राज्य है जिसको स्वर्ग की तरह माना जाता है। इसको लोग कहते है कि स्वर्ग अगर कहीं है तो यही है। कश्मीर भारत का मस्तक है। लेकिन इस राज्य की चाहत पाक अपने दिल मे सजोयें हुए है। इसी चाहत के चलते पाकिस्तान के लोग कश्मीर के ऊपर बार-बार आतंकी हमला करवाते है। जिसको भारतीय सेना बार -बार असफल कर देती है। पाक एक ऐसा देश है जिसके पड़ोस मे जितने भी देश है सब परेशान रहते है।

हर देश मे आतंकी घटनाओ को अंजाम देता रहता है। आतंकियों को पैदा करता है उनको पाल-पोश कर बड़ा करता है,अच्छी ट्रेनिंग देता है फिर जब वे परिपक्व हो जाते है तो वह किसी देश के खिलाफ आतंक के मैदान मे उतार देता है। यह आतंकी न जाने कितने निर्दोषो को मौत के घाट उतार देते है। इस पड़ोसी देश को पता नही क्या मजा मिलता है जो आतंकियों की पौध तैयार करता रहता है। जहां सभी देश अपने-अपने विकास मे लगे है वही इस देश को आतंकी देश घोषित करने के लिये विश्व मे आवाजे उठनी शुरू हो गयी है। इस देश का आचरण विश्व के अंदर ऐसा चल रहा कि सभी देश मजबूर होते जा रहे है इसको आतंक प्रेमी देश बताने के लिए। आज के समय मे पाकिस्तान ने जो आतंक के माध्यम से तबाही मचा रक्खी है,इसी प्रकार से लंका मे रावण का भी आतंक इतना फैल गया था कि लोग रावण के आतंक से भयभीत रहते थे। रावण का अत्याचार इतना भीषणतम था कि दो भगवान तक को अवतार लेना पड़ा था रावण को मारने के लिये। तब जाकर उस रावण का संहार किया जा सका था।लेकिन इस समय समस्या ये है कि इस कलियुगी रावण का अंत कैसे किया जाये। क्योंकि इस रावण के भाई के साथ कुम्भकर्ण भी है।

पाकिस्तान भी अजीब देश है उसकी सोच क्या है,ये तो नही पता। लेकिन इतना जरूर पता है की एक ऐसा देश जो अपने ही देश को तोड़ कर दूसरे देश का निर्माण करवा दिया। अब ऐसे देश को कश्मीर चाहिये। यह वही पाकिस्तान है जो अभी भी अपनों की सुरक्षा नही कर पा रहा है।अपने ही नागरिकों पर जुल्म ढा रहा है,इससे पाकिस्तान का फिर से टूटने के आसार बढ़ गए है। लेकिन इस देश की बुद्धि मारी जा चुकी है लिहाजा भारत के लोग ये कहने पर मजबूर हो गए है कि भारत की महिमा घटी,पाक बसा पड़ोस।

नीरज कुमार पाठक नोएडा

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh